बिरयानी एक चावल से बनाई जाने वाली डिश है जो मुस्लिम समुदाय का एक लोकप्रिय भोजन है, अन्य लोग भी इस भोजन को बहुत पसंद करते हैं। यह व्यंजन विशेष रूप से पूरे भारत में लोकप्रिय है, इसको बिना किसी ख़ास अवसर के भी बहुत शौक से खाया जाता है। सबसे लोकप्रिय दक्षिण एशियाई व्यंजनों में से बिरयानी एक ख़ास भोजन है जिसको कई तरीक़ो से अलग-अलग मसालो के इस्तेमाल से बनाया जाता है।
स्वाद से भरपूर इस डिश को सही तरीके से बनाने के लिए अभ्यास और समय लगता है लेकिन इसको बनाने में लगे समय का परिणाम अँगुलिया चाटने वाला होता है।
बिरयानी क्या होती है?
बिरयानी, भारतीय मसालों और चावल के साथ मांस, चिकन, मछली, सब्जी, या अंडे के उपयोग से बनाया जाती है, इसका हर एक नीवाला सुगंधित मसालों और बेहतरीन स्वाद से भरपूर होता है, इस तरह बिरयानी अपने आप में एक संपूर्ण भोजन है।
'बिरयानी' शब्द को एक फारसी शब्द 'बिरियन' से लिया गया है, जिसका मतलब होता है खाना को पकाने से पहले तलाना।
एक अच्छी बिरयानी की ख़ास बाते -
- ताजा सब्जियां, बेहतरीन मीट व चिकन, बिरयानी के स्वाद में इजाफा करते है।
- बिरयानी के लिए उत्तर भारतीय लंबे चावल और दक्षिण भारतीय छोटे चावल का इस्तेमाल करते है।
- बेहतरीन मसालों को दही में घोल कर बिरयानी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
- हर क्षेत्र के अलग-अलग सुगंधित मसाले हर प्रकार की बिरयानी को एक अलग स्वाद देते हैं।
- भारत और दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सो में बिरयानी का अपना अलग संस्करण बनाया गया है।
बिरयानी कितने तरह की होती है?
बिरयानी में मिलाए जाने वाली सामग्री के आधार पर, बिरयानी कई तरह की होती है जैसे चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, वेज़ बिरयानी आदि।
कई तरह की बिरयानी किसी ख़ास जगह के नाम और वहा के मसालो के अरोमा से जगत प्रसिद्ध है जैसे...
- हैदराबादी बिरयानी
- लखनवी बिरयानी
- अवधी बिरयानी
- कोलकाता बिरयानी
- मेमोनी बिरयानी
- मालाबार बिरयानी
- थलासेरी बिरयानी
- अंबुर बिरयानी
- डिंडीगुल बिरयानी
- भटकली बिरयानी
- कश्मीरी बिरयानी
- बेरी बिरयानी
- कल्याणी बिरयानी
- सिंधी बिरयानी
- मुगलई बिरयानी
- बॉमबे बिरयानी
बिरयानी देसी स्वाद और स्थानीय मसालो को आज़माने का एक बहुत बढ़िया ज़रिया है क्योकि हर जगह के मसालो का स्वाद और बिरयानी बनाने का तरीका अलग होता है, जैसे भटकली बिरयानी भटकल की तीखी लाल मिर्च, कश्मीरी बिरयानी कश्मीर की तीखी हींग व सौंफ पाउडर और बेरी बिरयानी बिना मसाले वाली लपट के लिए जानी जाती है।
बिरयानी कैसे बनाएं?
Courtesy: Kabita's Kitchen
nice info Niodemy
जवाब देंहटाएंbiryani ke bare men achchi jankari di hai aapne HinduAlert
जवाब देंहटाएं